नौगांव: नौगांव थाने में नए थाना प्रभारी अजय अंबे ने संभाली कमान; जनता की सुरक्षा, नशामुक्ति व महिला सुरक्षा को बताया प्राथमिकता
नवागत थाना प्रभारी अजय अंबे ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाना, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम करना भी है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्हों