कुंडा: अवतारपुर मोड़ के पास अनियंत्रित पिकअप वाहन पलटा, 20 लोग हुए घायल
बाघराय थाना क्षेत्र के अवतारपुर मोड़ के पास शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलट गया जिसमें 22 लोग सवार थे। हादसे में 20 लोग घायल है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि एक बाइक को बचाने के चक्कर में या हादसा हुआ।