कुंडा: जेठवारा के गोकुला ईदगाह मोड़ से एसटीएफ ने 50 हजार के इनामिया बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा
एसटीएफ प्रयागराज यूनिट ने जेठवारा पुलिस की मदद से गुरुवार शाम 5 बजे जानलेवा हमले के मुकदमे में फरार 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। एएसपी संजय राय ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त महफूज को गोकुला ईदगाह मोड़ से गिरफ्तार किया है।