कुंडा: ककरिहा गांव के पास अनियंत्रित बाइक बिजली पोल से टकराई, युवक की हुई मौत
कुंडा के ककरिहा गांव के पास गुरुवार को शाम 4 बजे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। इस दुर्घटना में 40 वर्षीय राजेश कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।