कुंडा: जेठवारा पुलिस ने होला का पूरवा तिराहे के पास हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
जेठवारा पुलिस ने होला का पूरवा तिराहे के पास से हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया की शुक्रवार शाम 5 बजे अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम हसीब उर्फ बिल्लू पुत्र समीम निवासी ग्राम काछा भड़रा थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ है।