कुंडा: अग्निशमन विभाग ने डेरवा कस्बे में आतिशबाजों के घरों, दुकानों और गोदामों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
एसपी डॉ0 अनिल कुमार महोदय के निर्देशन में अग्निशमन विभाग की टीम गुरुवार शाम 5 बजे डेरवा कस्बे में पहुंची। जहां टीम द्वारा डेरवा कस्बा इलाके में अग्निसूरक्षा,कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आतिशबाजों के घरों,दुकानों और गोदामों को चेक किया। सभी दुकानदारों के लाइसेंसों को चेक किया और संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया।