कुएं में मिला 10 दिन से लापता युवक का श.व, करीब 5 दिन पुराना बताया जा रहा श.व
मुरैना। जिले के जौरा थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब बिलगांव चौधरी ग्राम पंचायत के बरवाला कुएं में एक युवक का श.व मिला। मृ.तक की पहचान राजू पुत्र पप्पू रजक (35 वर्ष) निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले करीब 10 दिनों से घर से लापता था, जबकि कुएं में मिला श.व करीब पांच दिन पुराना होने का अनुमान है। हैरानी की बात यह है कि परिजनों ने युवक के लापता होने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी।
ग्रामीणों ने कुएं में श.व देखकर पुलिस को दी सूचना
जानकारी के अनुसार रविवार को बरवाला कुएं में ग्रामीणों को एक व्यक्ति का श.व दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल जौरा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से श.व को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की कार्रवाई शुरू की।
10 दिन से घर से लापता था युवक
पुलिस के अनुसार मृतक राजू रजक पिछले करीब 10 दिनों से घर से लापता था। उसका श.व करीब पांच दिन पुराना होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके बावजूद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज नहीं कराई थी। अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवक किन परिस्थितियों में घर से लापता हुआ और उसका श.व कुएं तक कैसे पहुंचा।
मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
जौरा थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि युवक पिछले करीब 10 दिनों से लापता था। कुएं में मिला श.व लगभग पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। युवक की मौ.त के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
#morena #मुरैना