रंगरा चौक: अनुमंडल गेट के पास सड़क दुर्घटना, तीन लोग घायल
नवगछिया अनुमंडल गेट के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान लौआलगाम निवासी सूरज कुमार, उनकी पत्नी नंदनी कुमारी और रीमा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सभी गेराबाड़ी से लौट रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों घायलों का इलाज कराया गया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजग