बक्सर: बक्सर में विद्यार्थी सहयोग शिविर को लेकर डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, त्वरित निस्तारण पर जोर
Buxar, Buxar | Aug 19, 2026 बक्सर जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में विद्यार्थी सहयोग शिविर के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्रों को शैक्षणिक एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने, उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान तथा अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को शिविर का लाभ दिलाने पर विस्तृत चर्चा हुई।