चरखारी: चरखारी के एसडीएम ने गुढ़ा रपटा व अर्जुन बांध का किया निरीक्षण, जारी की एडवाइजरी
चरखारी में अर्जुन बांध में जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन सतर्क हो गया है। SDM अवनीश कुमार तिवारी ने राजस्व टीम, पुलिस व ग्राम प्रधानों के साथ अर्जुन बांध और राठ रोड स्थित गुढ़ा रपटा का निरीक्षण किया। SDM ने थाना प्रभारी राहुल मिश्रा को रपटा पर पुलिस बल तैनात कर बैरिकेटिंग के निर्देश दिए। वहीं ग्राम प्रधानों को बाढ़ निगरानी समिति गठित कर मुनादी कराने को कहा गया।