प्रतापगढ़: कलेक्ट्रट परिसर में जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में सोमवार को 3 बजे तक जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आये हुये फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुना। शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।