हुज़ूर: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द की, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश
Huzur, Bhopal | Jul 23, 2026 इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी। कोर्ट ने शिलॉन्ग पुलिस की याचिका पर सुनवाई के बाद गुरुवार को फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को तीन हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि मामले का ट्रायल छह महीने के भीतर पूरा किया जाए।