मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत किसान कल्याण तथा कृषि विकास भोपाल तथा कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि श्री मुनेश कुमार शाक्य द्वारा विकासखंड कोलारस का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधीनस्थ कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कोलारस, मृदा लैब एवं खाद भंडारण केंद्र कोलारस का जायजा लिया। इस दौरान बिना सूचना अनुपस्थित पाए जाने पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय कोलारस के दो कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए।
निरीक्षण के दौरान खाद भंडारण केंद्र कोलारस में उर्वरकों की उपलब्धता का भौतिक सत्यापन किया गया। केंद्र में यूरिया 30 मीट्रिक टन, डीएपी 46 मीट्रिक टन, एनपीके 109 मीट्रिक टन, एसएसपी 15 मीट्रिक टन एवं एमओपी 6 मीट्रिक टन उपलब्ध पाया गया। उप संचालक कृषि ने खाद गोदाम प्रबंधक को समस्त रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने तथा कार्यालय एवं परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान उप संचालक कृषि द्वारा कोलारस विकासखंड क्षेत्र में फसलों की वर्तमान स्थिति का भी अवलोकन किया गया। इसके साथ ही उन्होंने जिले के कृषकों से अपील की है कि वे अपनी कृषि भूमि के समस्त खसरा नंबरों को फार्मर आईडी से अनिवार्य रूप से जुड़वा लें, जिससे भविष्य में उर्वरक (खाद) उठाव में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#shivpuri