हनुमानगढ़: जंक्शन में पुलिस ने देशी पिस्टल सहित एक युवक को किया गिरफ्तार, बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था आरोपी
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने एक युवक को देसी पिस्टल सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी जंक्शन में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था लेकिन उससे पहले ही वह हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मिली जानकारी अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ टाउन थाना में एक हत्या का प्रकरण भी दर्ज है।