हनुमानगढ़: टाउन पुलिस ने एक युवक को देशी कट्टा व 3 कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
टाउन पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ जारी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक देसी कट्टा व तीन कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार थाने के हैड कांस्टेबल के नेतृत्व में गठित टीम गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान टीम ने गुरुसर रोड चक 14 एचएमएच नहर पटड़ा पर संदिग्धावस्था में घूम रहे एक युवक को डिटेन कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक देसी कट्टा व कारतूस बरामद हुए।