इटाढ़ी: बक्सर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी बने बिहार सरकार में मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी
Itarhi, Buxar | May 7, 2026 बक्सर लोकसभा क्षेत्र से वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रहे मिथिलेश तिवारी को बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में जगह मिलने पर जिले में खुशी का माहौल है। उन्होंने पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में मंत्री पद की शपथ ली। उनके मंत्री बनने की खबर के बाद बक्सर जिले के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी।