रानीगंज: अवधानपुर में तीसरी पीढ़ी भी पक्के रास्ते के इंतजार में, कीचड़ ने रोका आवागमन, बीडीओ व सचिव ने की जांच
विकासखंड शिवगढ़ की ग्राम सभा अवधानपुर स्थित यादव बस्ती के करीब 15 घर आज भी पक्के रास्ते की सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पक्के रास्ते के इंतजार में तीसरी पीढ़ी गुजर रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों के मुताबिक यादव बस्ती से राजेश प्रधान के घर तक करीब 500 मीटर मार्ग का निर्माण नहीं होने से बरसात के दिनों में आवागमन