गिरिडीह: राशन कार्ड की समस्याओं को लेकर भाकपा माले की टीम ने डीसी ऑफिस में डीएसओ को ज्ञापन सौंपा
राशन कार्ड से संबंधित दिक्कतों को देखते हुए मंगलवार को 2 बजे भाकपा माले की टीम डीसी ऑफिस परिसर पहुंचकर डीएसओ को एक ज्ञापन सौंपा।बताया गया कि हरेक प्रखंड और शहरी इलाको के प्रत्येक वार्ड में राशन से संबंधित समस्याए हैं।इसी के समाधान को लेकर भाकपा माले ने मुहिम शुरू की है।बताया गया कि ज्ञापन में राशन कार्ड के लिए हो रही KYC की तिथि भी बढ़ाने की मांग की गई है।