गिरिडीह: डीसी कार्यालय सभागार में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक की गई
डीसी ऑफिस सभागार में मंगलवार को 2 बजे तक उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त ने विभिन्न योजनाओं की उपलब्धि की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।