गिरिडीह: राजधनवार थाना के पूरेखकला में एक व्यक्ति की कुएं में डूबने से मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
राजधनवार थाना क्षेत्र के पूरेखकला के रहने वाले महावीर यादव की मौत कुएं में डूबने से हो गई। सोमवार को 2 बजे शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। महावीर यादव पिता स्वर्गीय बैजनाथ यादव उम्र 65 वर्ष अपने गांव से खिजर सोता गांव गए हुए थे। इस दौरान अचानक कुएं में डूब जाने से मौके पर ही इनकी मौत हो गई।