गिरिडीह: गिरिडीह में जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने अंबेडकर चौक समेत अन्य चौक-चौराहों पर अभियान चलाया
शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या को देखते हुए गिरिडीह पुलिस की ओर से सोमवार को 4 बजे अंबेडकर चौक समेत अन्य चौक चौराहो पर फ़ुटपाती दुकानों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व डीएसपी टु मोहमद कौशर अली कर रहे थे। इस दौरान अंबेडकर चौक कचहरी चौक टावर चौक और कालीबाड़ी चौक पर सड़क के किनारे दुकान सजाने वाले फुटपाती दुकानदारों को हिदायत देकर हटाया गया।