गिरिडीह: गर्मी से बचाव के लिए सरकार ने जारी किया 'हीट एक्शन प्लान'
गर्मी के मौसम में हीट वेव से बचाव एवं तैयारी हेतु हीट एक्शन प्लान सरकार द्वारा जारी किया गया है।उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के द्वारा पत्र प्रेषित कर मंगलवार को 5 बजे इसकी जानकारी दी गई। सरकार के उप सचिव, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार, रांची द्वारा आसन्न गर्मी मौसम में हीट वेव से बचाव एवं तैयारी हेतु हीट एक्शन प्लान जारी किया गया है।