गिरिडीह: सुगम फाउंडेशन ने गांडेय मुख्यालय में CDPO कार्यालय सभाकक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया
सुगम फाउंडेशन की ओर से गांडेय प्रखंड मुख्यालय स्थित CDPO कार्यालय सभाकक्ष में सोमवार की दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।यहां आंगनबाडी सेविकाओं के लिए आंगनबाडी में अध्ययनरत बच्चों के शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास कैसे हो उस पर चर्चा की गई। जिसमें गांडेय प्रखंड अंतर्गत सभी आंगनबाडी केंद्र में कार्यरत सेविकाओं ने मुख्य रूप से भाग लिया।