धौलपुर: रीको क्षेत्र में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से एक 28 वर्षीय युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव परिजनों को किया सुपुर्द
निहालगंज थाना क्षेत्र के रीको एरिया में स्थित एक निजी फैक्ट्री में कार्यरत एक मजदूर ने शनिवार सुबह 4 बजे अज्ञात कारण के विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया युवक की तबीयत बिगड़ने पर अन्य मजदूरों की मदद से युवक को जिला अस्पताल लाया गया जहां इमरजेंसी वार्ड में युवक को भर्ती कर दिया गया। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।