धौलपुर: दशहरा पर्व पर शहर के मेला मैदान में कुंभकर्ण व मेघनाद के साथ रावण के पुतले का किया गया दहन
शहर में विजयदशमी पर्व पर दशहरा महोत्सव का आयोजन मचकुण्ड रोड स्थित मेला मैदान में किया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक पर्व पर रावण का पुतला दहन किया गया , रावण के साथ ही कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का भी दहन किया गया। नगर परिषद आयुक्त के मुताबिक जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।