तिजारा: टपूकड़ा के आदर्श विद्या मंदिर में भेंट किया गया वाटर कूलर, बच्चों को गर्मी में मिलेगा ठंडा पानी
Tijara, Alwar | Jul 1, 2026 टपूकड़ा कस्बे में स्थित आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सूबेदार रोशन लाल ने वाटर कूलर भेंट किया है। विद्यालय परिसर में बुधवार सुबह 11:00 बजे आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य अखिलेश भारद्वाज ने कहा कि विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।