धनौरा: आपातकाल के 50 साल पूर्ण होने पर भाजपा ने गजरौला में संविधान हत्या दिवस का किया आयोजन
बुधवार को करीब दो बजे भाजपा द्वारा आयोजित एक सेमिनार में संबोधन के दौरान विस्तार से बताया गया कि कांग्रेस सरकार ने आपातकाल लगाकर देश को यातनाएं दी थी।वर्ष 1975 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए भाजपा ने इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया।