धनौरा: गजरौला के कुमराला में स्थित सिद्ध पीठ शिव मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचते हैं भक्त
गांव कुमराला में स्थित है एक सिद्ध पीठ शिव मंदिर जहां जलाभिषेक व प्रसाद चढ़ाने से होती हर एक मनोकामना पूरी,सुबह शाम होता है भजन कीर्तन, वर्ष में कई बार होता है भंडारे का आयोजन। इसके बारे में जानकारी देते हुए बुधवार को करीब 4 बजे मंदिर के पुजारी ने बताया कि यह मंदिर करीब 150 साल से भी अधिक पुराना और सिद्धपीठ मंदिर है जो प्राकृतिक रूप से यहां पर निकला है।