धनौरा: गजरौला ब्रजघाट और तिगरीधाम में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, हर-हर गंगे के जयकारे गूंजे, सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा
गजरौला अमावस्या पर बुधवार को ब्रजघाट व तिगरीधाम घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना कर पुण्यलाभ कमाया। गंगा घाटों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। जय गंगा मैया व हर हर गंगे के उद्घोष गूंजते रहे। बुधवार को अमावस्या पर सुबह तड़के तीन बजे से ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान शुरू कर दिया।