धनौरा: गजरौला में पंखे का तार लगा रही मासूम बच्ची करंट लगने से झुलसी, डॉक्टर ने किया रेफर
आपको बता दे की थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर में 11 वर्षीय मासूम बच्ची चांदनी पुत्री करण सिंह घर में ही पंखे का तार लगा थी। तभी अचानक तार लगाते वक्त चांदनी को करंट लग गया और वह जमीन पर गिर गई, बुधवार को करीब 11:00 बजे चांदनी की मां संजू ने उसे गजरौला समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होता देख उसे अमरोहा के लिए रेफर कर दिया।