टीकमगढ़: हृदयनगर गांव के समीप दो बाइकों के बीच हुई टक्कर, एक व्यक्ति की मौत व दो लोग हुए घायल
जिले के हृदयनगर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बताया गया हरपुरा गांव निवासी नाथूराम घोष अपने परिजन गोकुल के साथ पठरा गांव से शिवपुरा गांव जा रहा था,रास्ते में हृदयनगर गांव के पास अन्य बाइक चालक से उनकी भिड़ंत हो गई, जिससे तीनों लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल लाने पर एक व्यक्ति को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दो घायलो का उपचारकिया जा रहा है।