मेदिनीनगर (डालटनगंज): झारखंड, बिहार व छत्तीसगढ़ में वन्यजीव तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 61 तस्कर गिरफ्तार, 60 किलो पैंगोलिन छाल बरामद
झारखंड समेत देश के अन्य राज्यों में तथा इंटरनेशनल स्तर पर वन्यजीवों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों को पकड़ने के लिए वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो, पलामू टाइगर रिजर्व एवं वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई दो महीने तक चली। झारखंड के साथ साथ बिहार एवं छतीसगढ में कार्रवाई की गयी। 61 तस्करों को गिरफ्तार किया गया और कई कीमती वन जीवो के अवशेष बरामद हुए।