डिंडौरी: रामपुर गांव के निवासी ने विद्युत पोल लगवाने के लिए कलेक्टर कार्यालय में लगाई गुहार
रामपुर गांव के ग्रामीण ने मोहल्ले में विद्युत पोल लगवाने को लेकर मंगलवार दोपहर 1:30 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। दरअसल ग्रामीण ने बताया कि विद्युत पोल ना होने की वजह से लाइट नही है और मोहल्ले में अंधेरा छाया रहता है बार बार सम्बंधित विभाग में अवगत कराया लेकिन अधिकारी ध्यान नही दे रहे जिसके कारण कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई।