दतिया नगर: गहोई धर्मशाला में बैठक: दतिया प्रशासन सख्त, अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारियों को चेतावनी, फुटपाथ रखें खाली
दतिया नगर को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर 01 बजे से स्थानीय गहोई धर्मशाला में प्रशासनिक अधिकारियों और व्यापारियों के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम संतोष तिवारी, यातायात थाना प्रभारी सपना शर्मा, स्वच्छता निरीक्षक अनुपम पाठक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।