चकरनगर: समाधान दिवस में पहुंचीं 10 शिकायतें, जिनमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया
तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी रोहित कुमार मौर्य व सीओ अभयनारायण राय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। दोपहर दो बजे तक चले समाधान दिवस में 10 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं।