घाटशिला: बनबेड़ा में मुरली महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का किया गया आयोजन, जिला परिषद सदस्य रहीं मौजूद
घाटशिला प्रखंड के काशीदा पंचायत अन्तर्गत बनबेड़ा गांव में स्व. मुरली महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन शनिवार की शाम लगभग 4 बजे संपन्न हुआ। बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट में 12 टीमों ने भाग लिया। रोमांचक फाइनल मैच में जयरामडीह एफसी ने मुंडा एफसी पोटका की टीम को 2 गोल से हराकर टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।