हज़ारीबाग: दीपावली पर आग से निपटने के लिए तैयार हजारीबाग का अग्निशमन विभाग
दीपावली पर आग से निपटने के लिए तैयार हजारीबाग का अग्निशमन विभागदीपावली पर आतिशबाजी के बीच आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए हजारीबाग का अग्निशमन विभाग अलर्ट है। पूरे जिले में छह दमकल गाड़ियां तैयार रखी गई हैं। अग्निशमन विभाग के प्रभारी शैलेंद्र किशोर के अनुसार, सभी वाहनों में पर्याप्त पानी उपलब्ध है। जरूरत पड़ने पर कोयला खनन कंपनियों की दमकल गाड़ियों की भी मदद ली जाएगी।