अटेर: पैसे न देने पर कलयुगी बेटे ने मां की हत्या की, गोपाल पुरा से 24 घंटे में गिरफ्तार
Ater, Bhind | Oct 24, 2026 भिण्ड। जिले के बरोही थाना क्षेत्र में मां की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे राघवेंद्र परिहार को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने अपनी मां रामजानकी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया था।