सैदपुर: ₹50.73 लाख की हेरोईन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, 262.16 ग्राम हेरोईन की बरामदगी
मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान क्रम में रामपुर मांझा पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने मुस्लिमपुर गाँव में हाईवे किनारे छापेमारी कर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 262.16 ग्राम अवैध हेरोईन बरामद की, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 50 लाख 73 हजार रुपये बताया जा रहा है। मौके से दो बाइकें और चार मोबाइल फोन भी बरामद