डिंडौरी: अमरपुर में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत 200 जोड़ों का विवाह संपन्न, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
अमरपुर में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना अंतर्गत 200 जोडे वर वधु का पारंपरिक विधि विधान से विवाह गुरुवार शाम 4:00 बजे सम्पन्न हुआ । मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना में डिंडौरी मंडला डिंडोरी सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते शहपुरा विधायक जनपद सदस्य सहित जन प्रतिनिधियों ने वर वधुओं कि सुखमय जीवन कि कामना करते हुए विवाह सामग्री प्रदान कर आशीर्वाद दिया।