जहानाबाद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के गया आवास पर पास से बाइक चोरी, महिला ने थाने में दिया आवेदन
गया: सांसद सुरेन्द्र प्रसाद यादव के आवास के पास से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर खिरका, पोस्ट-जगपुरा, थाना-मखदुमपुर, जिला-जहानाबाद निवासी सुनीता देवी ने गया शहर के रामपुर थाना प्रभारी को आवेदन देकर कार बरामद कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन के अनुसार सुनीता देवी ने बताया कि उनके बेटे विक्रम कुमार के नाम से संबंधित कार संख्या BR-25-D-1377 को 17 अक्टूबर 2026 को सांसद सुरेन्द्र प्रसाद यादव के आवास के पास से चोरी कर लिया गया। काफी खोजबीन के बावजूद कार का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
सुनीता देवी ने अपने आवेदन में पुलिस से चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द बाइक की तलाश करने तथा आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वाहन चोरी होने से परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आवेदन में सुनीता देवी ने अपना पता ग्राम-खिरका, पोस्ट-जगपुरा, थाना-मखदुमपुर, जिला-जहानाबाद बताया है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर वाहन बरामद कराने की उम्मीद जताई है। अब पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि कार चोरी की इस घटना के पीछे कौन लोग शामिल हैं और वाहन को कहां ले जाया गया।