सिंघेश्वर: मधेपुरा में बीपीएसी छात्रा की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी
मंगलवार को सिंघेश्वर की छात्रा की मधेपुरा लाज में संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। आनंद विहार कॉलोनी स्थित एक लॉज के कमरे में बीपीएससी अभ्यर्थी 24 वर्षीय निधि कुमारी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। निधि एक महीने से मधेपुरा में रहकर शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रही थी। घटना के समय वह कमरे में अकेली थी। फोन नहीं उठाने पर परिजन पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।