सिंघेश्वर: सिंघेश्वर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
चोरी करने के मामले में सिंघेश्वर थाना की पुलिस टीम ने एक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार किया गया आरोपी की पहचान राजेश यादव पिता जसिनदार यादव साकीन रौता वार्ड नंबर 3 थाना कुमारखंड के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी को थाना पर लाकर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया।