सिंघेश्वर: महाशिवरात्रि मेले के लिए सिंहेश्वर में ट्रैफिक प्लान तैयार, 15 फरवरी को मुख्य बाजार में नो एंट्री
महाशिवरात्रि मेला को लेकर सिंहेश्वर में प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है।15 फरवरी को दिन 11 बजे से शाम 5 बजे तक मुख्य बाजार में नो एंट्री रहेगी। 15 से 18 फरवरी तक दुर्गा चौक से नारियल फार्म तक बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग पार्किंग, ड्रॉप गेट और मंदिर परिसर में नि:शुल्क धर्मशाला की व्यवस्था की गई है।