अमरिया: जहानाबाद क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला, पति सहित कई नामजद आरोपी
जहानाबाद थाना क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता बेबी का कहना है कि उसकी शादी अक्टूबर 2024 में बरेली निवासी अफसार अहमद के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में परिवार ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान-दहेज और नकद रकम भी दी थी।