लखनऊ में पूर्व डीएम शुभ्रा सक्सेना से मिले सपा नेता लखन प्रताप
पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल होकर पूर्व जिलाधिकारी से की मुलाकात, शुभ्रा सक्सेना ने भेंट की हस्ताक्षरयुक्त पुस्तक
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता एवं ददरौल विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी लखन प्रताप की लखनऊ में शाहजहांपुर की पूर्व जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना से आत्मीय मुलाकात हुई। वह उनकी लिखित पुस्तक ‘It Matters A Lot’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए। वर्तमान में शुभ्रा सक्सेना भारत निर्वाचन आयोग में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।
इस अवसर पर शुभ्रा सक्सेना ने लखन प्रताप को अपनी पुस्तक स्नेहपूर्वक भेंट की। पुस्तक पर उनके हस्ताक्षर भी थे। लखन प्रताप ने इस भेंट को अपने लिए गौरव और सम्मान का विषय बताया। मुलाकात के दौरान प्रशासनिक अनुभवों, विचारों और जीवन से जुड़े प्रेरणादायी पहलुओं पर भी चर्चा हुई। लखन प्रताप ने इस आत्मीय मुलाकात के लिए शुभ्रा सक्सेना का आभार जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और साहित्यिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
Lakhan Pratap Lakhpat Singh