हरिद्वार: CPU ने शहर में अभियान चलाकर यातायात नियमों को तोड़ने वाले 93 वाहनों का किया चालान, 22 हजार वसूले
सोमवार को CPU ने यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान ओवरटेकिंग, वन वे में एंट्री, क्षमता से ज्यादा सवारियां, और NH पर ई-रिक्शा के प्रवेश को लेकर चालान काटे गए। पुलिस ने 93 वाहनों के चालान काटते हुए ₹ 22 हजार वसूले और 14 वाहनों को सीज किया गया।