बीरगंज में लायन्स क्लब कैपिटल का भव्य समारोह, कविता खड़का के नेतृत्व में नए क्लब को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता
प्रमुख अतिथि संजय खेतान ने कहा— “बस ठान लिया तो ठान लिया”; मानवता की सेवा, आपदा प्रबंधन और अंगदान के प्रति जागरूकता पर दिया जोर
बीरगंज, नेपाल। बीरगंज स्थित होटल सरोवर परिसर में लायन्स क्लब ऑफ बीरगंज कैपिटल का ओरिएंटेशन, क्लब पदस्थापन एवं इंडक्शन समारोह उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में क्लब को अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सेवा, समर्पण, नेतृत्व और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि लायन्स इंटरनेशनल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक, दिसंबर में काठमांडू में आयोजित होने वाले 54वें ISAME फोरम के संयोजक तथा अंतरराष्ट्रीय एरिया लीडर पीएमजेएफ ई. संजय खेतान ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में प्रतिभा, संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “आँखों ने जब अरमान लिया, मंजिल को अपना मान लिया। फिर मुश्किल क्या, आसान क्या—बस ठान लिया तो ठान लिया।”
उन्होंने वर्तमान समय में प्राकृतिक आपदाओं, उनके प्रभावी प्रबंधन और अंगदान के क्षेत्र में जागरूकता एवं सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने मानवता की सेवा को जीवन का महत्वपूर्ण उद्देश्य बताते हुए लायन्स सदस्यों से समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
लायन्स क्लब ऑफ बीरगंज कैपिटल की अध्यक्ष कविता खड़का के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में नए सदस्यों को लायन्स संगठन के उद्देश्यों, सेवा गतिविधियों और सामाजिक दायित्वों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में जिला गवर्नर राम बिहारी पाण्डे ने लायन्स इंटरनेशनल से जुड़ने वाले सभी मानवताप्रेमी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समारोह में पूर्व एमसीसी डॉ. रमेश अग्रवाल ने लायन्स संगठन की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। दीप प्रज्वलन करने वाले वरिष्ठ लायन एवं पूर्व जिला गवर्नर डॉ. आरपी खेतान सहित पूर्व जिला गवर्नर आरके सिंधी, कैबिनेट सचिव बासु तिमिलसीना, कैबिनेट कोषाध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता, जेपी यादव, डॉ. मनोज उपाध्याय, डॉ. लक्ष्मी थापा, दिगम्बर थापा, नरोत्तम पाण्डे, कपिल देव तिवारी, मीनाक्षी कर्माचार्य, निजामुद्दीन समानी, रितिका जायसवाल, अनीता खड़का, गुड्डी जोशी, सरिता सिंह, राज सापकोटा और बिनोद कडेल समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक पंचेबाजा, संगीत, नृत्य और सम्मान समारोह ने आयोजन को यादगार बनाया। अतिथियों एवं सदस्यों को सम्मान स्वरूप प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए। क्लब अध्यक्ष कविता खड़का ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में समाजसेवा के कार्यों को और व्यापक बनाने की प्रतिबद्धता जताई।
क्लब के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश खनाल ने सदस्यों का परिचय प्रस्तुत किया। इनमें बासुदेव लाल कर्ण, देव कुमारी कडेल, अरविंद श्रेष्ठ, चन्दन सिंह, डॉ. प्रीति यादव, एडवोकेट प्रतिमा कुमारी चौरसिया, निश्चल प्रजापति, ईश्वरी श्रेष्ठ, मिन बहादुर श्रेष्ठ, शलोनी शिखा, रंजीत यादव, कुबेर कार्की, प्रबिन खड़का, गौरव कुमार अग्रवाल, बुद्धा थापा, नितेश जुमर कलवार और मिंचू कुमारी साह सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन क्लब के सचिव शिवनाथ यादव ने किया। मध्य नेपाल टीम ने भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। समारोह का समापन मानवता की सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और भविष्य में जनकल्याणकारी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।