हज़ारीबाग: सरकारी जमीन पर की जा रही थी डीप बोरिंग, कार्रवाई
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डेमोटांड़ औद्योगिक क्षेत्र मोरांगी में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर डीप बोरिंग कराया जा रहा था। संदर अंचल प्रशासन को इसकी सूचना मिली। लोगों ने बताया कि यहां रैयती और सरकारी जमीन भी है। पुलिस ने बोरिंग मशीन को जब्त कर थाना ले आया। सदर सीओ ने पुलिस को बताया कि अतिक्रमण मामले में संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया है।