चित्तौड़गढ़: बड़ी का खेडा में मनरेगा कार्यस्थल पर मजदूर की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल लाने से पहले रास्ते में थम गई सांसें
भीषण गर्मी की चपेट में आने से मनरेगा के एक श्रमिक की मौत हो गई। उसे जिला चिकित्सालय लाया गया लेकिन बीच रास्ते ही उसकी सांसे उखड़ गई। विजयपुर पुलिस ने आज पोस्टमार्टम करवाया। हेड कांस्टेबल हरि सिंह के अनुसार बड़ी का खेड़ा मे कार्य स्थल पर 52 वर्षीय धनपुरी गोस्वामी की तबीयत बिगड़ गई। घर ले जाने के बाद शाम को चिकित्सालय लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।